UP Labour Card Download 2025 : यूपी लेबर कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

UP Labour Card Download 2025 : दोस्तों अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, आपका श्रमिक कार्ड बना हुआ है। तो आज का आर्टिकल पढ़ कर आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से यूपी लेबर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने से अब आपको उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड प्राप्त करने के लिए कार्यालय भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश का श्रमिक कार्ड अगर आपका बना हुआ है, तो आप बहुत ही सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपने लेबर कार्ड हेतु आवेदन किया है या पहले सी श्रमिक कार्ड बना हुआ है। तो आगे बताएं गए आर्टिकल की मदद से UPBOCW सूची से लेबर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश श्रमिक (UP Labour Card) कार्ड क्या हैं?

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCW) उत्तर प्रदेश सरकार एक संगठन है, जो राज्य के श्रमिकों की कल्याण और अधिकारों की रक्षा करता है। उत्तर प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर इसी संगठन से अपना श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा upbocw पोर्टल लांच किया गया है। जहां से श्रमिक पंजीकरण, श्रमिक प्रमाण पत्र डाउनलोड, सरकारी योजना आदि का लाभ उठा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में जो भी श्रमिक असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, वे लेबर कार्ड बनवाने हेतु आवेदन कर सकते हैं। लेबर कार्ड में श्रमिक की पूरी जानकारी मौजूद होती हैं, और इसी के आधार पर श्रमिको को सरकारी योजना का लाभ दिया जाता है। पेंशन लाभ, छात्रवृत्ति योजना, उज्जवला योजना, पीएम किसान योजना आदि लाभ मिलता है। 

जिन नागरिकों के पास लेबर कार्ड होता है, उन्हें केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं में प्राथमिकता दिया जाता है। आगे हम श्रमिक कार्ड आनलाइन डाउनलोड करने के अलावा यह भी आपको बतायेंगे कि असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत किन किन कार्यों को रखा गया है। इनमें से आप जो भी काम करते हैं, तो यूपी लेबर कार्ड बनवा सकते हैं।

उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक जानकारी

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से आनलाइन श्रमिक कार्ड निकालना चाहते हैं, तो आपके पास श्रमिक कार्ड नंबर तथा उससे लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए।

UP Labour Card Download Kaise Kare.

  • होम पेज पर आने के बाद ऊपर चित्र के अनुसार “श्रमिक” पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद ऊपर चित्र के अनुसार “श्रमिक सर्टिफिकेट” पर क्लिक कर देना है।
  • अब यहां पर पंजीयन संख्या, कैप्चा कोड भरकर Search पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके श्रमिक कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, जिसे नीचे बाक्स में भरकर “प्रमाणित करें” पर क्लिक कर देना है।
  • ओटीपी भरने के बाद आपका श्रमिक कार्ड दिखाई देगा, डाउनलोड पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी लेबर कार्ड नंबर कैसे पता करें?

ऊपर आर्टिकल में हमने बताया है कि उत्तर प्रदेश का श्रमिक कार्ड डाउनलोड करने के लिए श्रमिक कार्ड नंबर होना चाहिए, अगर आप को अपना श्रमिक कार्ड नंबर पता नहीं है, तो निम्न स्टेप फालो करें-

  • होम पेज पर आने के बाद श्रमिक आप्शन के अंतर्गत “श्रमिकों की सूची (जनपदवार/ब्लाकवार) पर क्लिक कर देना है।
  • यहां पर अपना जिला, नगर निकाय/विकास खंड, कार्य की प्रकृति, कैप्चा कोड भरकर Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
  • आपके सामने श्रमिक कार्ड सूची खुल गया है, जिसमें नयी पंजी संख्या (श्रमिक कार्ड संख्या), UPBOCW नवीनकरण, श्रमिक का नाम, पंजी संख्या, पिता/पति का नाम, जनपद, नगर निकाय/विकासखण्ड, कार्य का प्रकार आदि जानकारी देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

राशन कार्ड में कितने नाम हैं कैसे पता करें? : परिवार के कितने सदस्य का नाम जुड़ा है
उत्तर प्रदेश आरटीओ कोड लिस्ट की पूरी जानकारी जानें
यूपी विधवा पेंशन का पैसा कैसे चेक करें
यूपी ग्राम पंचायत सहायक लिस्ट कैसे देखें
यूपी बकरी पालन योजना आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज, मिलने वाली धनराशि
यूपी नरेगा पेमेंट लिस्ट कैसे देखें? मोबाइल से

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment