PDS Jharkhand Dealer List Check 2025 : पीडीएस झारखंड डीलर लिस्ट कैसे चेक करें?

PDS Jharkhand Dealer List Check 2025 : दोस्तों अगर आप के पास राशन कार्ड है, तो आपको पता होगा। कि राशन डीलर से ही आपको राशन मिलता है। झारखंड के सभी जिलों के सभी ग्राम पंचायत में राशन दुकान खुला होता है। इन राशन दुकान को चलाने वाले संचालक को पीडीएस राशन डीलर कहते हैं। राशन डीलर राशन बांटने के अलावा अपने क्षेत्र के लोगों का राशन कार्ड में नाम जोड़ना, नाम काटना, राशन कार्ड केवाईसी आदि कार्य करते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर देखा जाएं तो एक ग्राम पंचायत में कई गांव आते हैं, इसलिए सरकार द्वारा ग्राम पंचायत में एक से अधिक राशन डीलर की नियुक्ति की जाती है। ताकि लोगों को राशन लेने में कोई परेशानी न हो। अगर आप भी अपने जिला के राशन डीलर की लिस्ट देखना चाहते हैं। तो यह लेख महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस लेख में हमने पीडीएस झारखंड डीलर लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया बताया है।

झारखंड राशन डीलर कौन होता हैं?

सभी राज्यों में राशन डीलर की नियुक्ति की जाती है जो सरकारी जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत काम करने वाला दुकानदार होता है। झारखंड में भी सभी ग्राम पंचायत में राशन डीलर नियुक्त किए जाते हैं। जिनका काम होता है हर महिने राशन कार्ड के आधार पर पात्र परिवार को प्रति सदस्य 5 किलो राशन वितरित करना।

राशन कार्ड योजना के तहत गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को सब्सिडी वाले दर से चावल, गेहूं, चीनी, मिट्टी का तेल आदि खाद्य पदार्थ दिए जाते हैं। राशन डीलर के पास उन सभी राशन कार्ड धारकों की सूची होती है, जिन्हें राशन यहां से मिलेगा। इसके बाद ये डीलर सरकार से उतना राशन प्राप्त करके e-POS मशीन से बायोमेट्रिक के माध्यम से राशन वितरण करता है।

PDS Jharkhand Dealer List Check Kaise Kare.

  • झारखंड के जो भी नागरिक अपने ग्राम पंचायत में राशन डीलर की सूची देखना चाहते हैं। उन्हें सबसे पहले “खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग” पोर्टल पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद ऊपर चित्र के अनुसार “विक्रेता” के आप्शन में “विक्रेता विवरण पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने जिला की सूची खुल जाएगा, आपका जो भी जिला है उसे पर क्लिक करें।
  • हम आपके सामने ब्लाक लिस्ट खुल जाएगा, आपका जो भी ब्लाक है उस पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने सभी पंचायत का नाम खुल जाएगा, अपने ग्राम पंचायत पर क्लिक कर देना है।
  • अब यहां पर आप देख सकते हैं, कि आपके ग्राम पंचायत में कुल कितने राशन डीलर है। राशन डीलर का नाम, Bank Code, Dealer Type, Licence No, डेपो का नाम आदि जानकारी देख सकते हैं।
  • तो दोस्तों इस प्रकार से आप देख सकते हैं कि आपके ग्राम पंचायत में कुल कितने राशन डीलर (कोटेदार) है। फिर आप चाहे तो किसी भी कोटेदार के पास अपना राशन कार्ड ट्रांसफर करवा सकते हैं।

अपने डीलर की जानकारी देखें?

  • अगर आप केवल अपने राशन डीलर की जानकारी पाना चाहते हैं, कि आपके कोटेदार का नाम, बैंक नाम, लाइसेंस नंबर आदि क्या है। तो आपको “खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग” पर जाना होगा।
  • यहां पर आपको ऊपर चित्र के अनुसार लाभुक के कार्ड की जानकारी के आप्शन में “अपने डीलर की जानकारी” आप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब यहां पर Ration Card, Month Year, Enter Captcha भरकर Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
  • आपके राशन डीलर की जानकारी खुल जाएगा।

इसे भी पढ़े

झारखंड राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें
झारखंड राशन कार्ड स्टेटस कैसे चेक करें
झारखंड में राशन कार्ड कैसे बनाएं
झारखंड राशन कार्ड केवाईसी कैसे करें
झारखंड में अनुसूचित जाति (SC) की सूची
झारखंड में अन्य पिछड़ा वर्ग जाति सूची

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment