MP Ration Card Download 2025 : एमपी राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

MP Ration Card Download 2025 : दोस्तों कई बार ऐसा होता है हमारा राशन कार्ड खो जाता है, फट जाता है या हमें नया राशन कार्ड निकालने की जरुरत पड़ती है। अगर आप मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं तो आज के आर्टिकल में बताने वाले हैं कि एमपी राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें? तथा डाउनलोड करने के लिए क्या दस्तावेज लगेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राशन कार्ड से सम्बंधित पोर्टल लांच किया गया है। इसी पोर्टल से नया राशन कार्ड हेतु आवेदन करना, राशन कार्ड स्टेटस चेक करना, राशन यूनिट चेक करना, राशन कार्ड केवाईसी करना आदि कार्य कर सकते हैं। और इसी पोर्टल से ही आप मध्यप्रदेश राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस पोर्टल के लांच होने से अब आपको सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

NFSA, अंतर्गत पात्र परिवारों को अपनी पात्रता पर्ची की डुप्लीकेट पर्ची डाउनलोड करने हेतु निर्देश

  • लाभार्थी परिवार आईडी प्रविष्ट करें।
  • सदस्य आईडी प्रविष्ट करें (सदस्य का लाभार्थी परिवार से सम्मिलित होना आवश्यक है)
  • उक्त सदस्य का आधार प्रविष्ट कर TAB बटन Push करें (सदस्य का यह आधार PDS में हितग्राही के साथ सीड होना आवश्यक है)
  • प्रविष्ट आधार से संलग्न मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा?
  • प्राप्त ओटीपी दर्ज कर पात्रता पर्ची की डूप्लीकेट प्रति डाउनलोड की जा सकती है

MP Ration Card Download Kaise Kare.

  • अगर आप अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन एमपी राशन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले “पात्रता पर्ची प्राप्त करें” पर क्लिक कर देना है।
  • अब यहां पर आपको Family ID डालना है। इसके बाद राशन कार्ड में जितने लोगों का नाम जुड़ा हुआ है उसमें से किसी एक सदस्य का Member ID डालना है।
  • इसके बाद उसी सदस्य का आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर डालना है। अब कैप्चा कोड भरकर “परिवार की पात्रता पर्ची सम्बंधी जानकारी प्राप्त करें” पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाता है, ओटीपी वेरिफाई करना होगा। अब आपके सामने राशन कार्ड पात्रता पर्ची दिखाई देगा।
  • आपको बस डाउनलोड बटन पर क्लिक करके m-Ration Mitra Patrata Parchi Download कर सकते हैं।

MP राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक जानकारी

अगर आप अपने मोबाइल फोन से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी राशन कार्ड पात्रता पर्ची डाउनलोड करना चाहते हैं, तो निम्न जानकारी होना चाहिए।

  • परिवार समग्र आईडी
  • सदस्य समग्र आईडी (परिवार के जिस सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़ा हुआ है)
  • आधार कार्ड ( उसी सदस्य का आधार कार्ड नंबर)
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक मोबाइल नंबर)

इसे भी पढ़ें

एमपी राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखें
लाड़ली लक्ष्मी योजना में नाम कैसे देखें
MP Mukhyamantri Swarojgar Yojana : खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार देगी लोन
MP लाडली बहना योजना सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें
समग्र आईडी में जन्मतिथि कैसे सुधारें? : क्या-क्या लगेगा दस्तावेज
एमपी वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स कैसे निकालें? घर बैठे

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment