Jharkhand Ration Card KYC Kaise Kare : झारखंड सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। जितने भी परिवार का राशन कार्ड बना है, उन्हें केवाईसी कराना पड़ेगा। केवाईसी सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद ही परिवार को और उसके सदस्य को हर महीने राशन वितरित किया जाएगा। अगर अभी तक आपने केवाईसी नहीं किया है तो आज के आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि झारखंड राशन कार्ड केवाईसी कैसे करें?
आप बिना राशन डीलर के पास जाएं या सरकारी कार्यालय में जाएं घर बैठे मोबाइल फोन से ई-केवाईसी कर सकते हैं। झारखंड में ई केवाईसी करने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगता है, केवाईसी कितने दिन में कंप्लीट हो जाती है। केवाईसी पूरा होने के बाद लाभार्थी परिवार को कितना राशन मिलता है। केवाईसी ना होने पर क्या राशन कार्ड से नाम काट दिया जाएगा आदि जानकारी इस लेख में बताने वाले हैं।
झारखंड राशन कार्ड ई-केवाईसी (Jharkhand Ration Card Ekyc) क्या हैं?
सबसे पहले समझ ले केवाईसी का फुल फॉर्म KYC – Know your Customer यानि अपने ग्राहक को जानना। केवाईसी के माध्यम से सरकार सभी राशन कार्ड भारत की पहचान करता है, जैसे – राशन कार्ड धारक झारखंड का निवासी है कि नहीं, राशन कार्ड मुखिया जिंदा है कि नहीं, राशन कार्ड में जुड़े सभी सदस्य जिंदा है कि नहीं, राशन कार्ड लाभार्थी को क्या वास्तव में राशन मिलना चाहिए कि नहीं आदि बातों पर ध्यान दिया जाता है।
इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हैं राशन कार्ड धारक का केवाईसी किया जाता है। केवाईसी सफलतापूर्वक हो जाने के बाद ही पुनः आपको राशन मिलना शुरू हो जाता है। अगर आप केवाईसी प्रक्रिया को पूरा नहीं करते हैं, तो आपको राशन नहीं दिया जाएगा और राशन कार्ड से नाम भी काट दिया जाएगा।
Jharkhand Ration Card KYC Kaise Kare.
- झारखंड में जो भी नागरिक अपने राशन कार्ड का केवाईसी करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले यह पता करना है कि उनका केवाईसी करना होगा या नहीं। इसके लिए aahar.jharkhand.gov.in Ration Card पर जाना होगा।

- इसका होम पेज ऊपर चित्र के अनुसार दिखाई देगा, आपको बाएं तरफ Menu पर क्लिक कर देना है।

- इसके बाद आपको लाभुक के कार्ड की जानकारी के आप्शन में “राशनकार्ड विवरण” पर क्लिक कर देना है।

- Ration Card Beneficiary Search
- District : यहां पर अपना जिला भरें।
- Block : यहां पर अपना ब्लाक भरें।
- Village/ward : यहां पर अपना गांव सलेक्ट करें।
- Cardtype : यहां पर राशन कार्ड का प्रकार सलेक्ट करें।
- Ration Card No. अगर आप ऊपर की जानकारी नहीं भरना चाहते हैं, तभी यहां पर अपना राशन कार्ड नंबर भरना है।
- Enter Captcha : यहां पर आपको कैप्चा कोड भरना होगा।
- इन सभी जानकारी को भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक कर देना है। अब यहां पर झारखंड राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं, साथ में यह भी चेक कर सकती है, कि आपका केवाईसी हुआ है या नहीं।
- अब झारखंड राशन कार्ड ई केवाईसी करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से तीन एप्लीकेशन Mera ekyc, Fly GPS – Location fake/Fack, AadhaarFaceRD इस तीनों को डाउनलोड कर लेना है।
- अब सबसे पहले Mera Ekyc एप्लीकेशन खोलना है, और Select State पर क्लिक करके अपना राज्य झारखंड सलेक्ट करके Verify Location पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर भरकर Generate OTP पर क्लिक कर देना है। आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, उसे भरकर, कैप्चा भरकर Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके आधार से लिंक सभी जानकारी दिखाई देगा, स्क्रोल डाउन करते हुए नीचे आए और Face eKYC पर क्लिक कर देना है। और सबकुछ अलाउ कर देना है।
- इसके बाद “I am aware of these advisories and need not be shown again” पर सही टिक करके Proceed पर क्लिक कर देना है।
- अब मोबाइल से सामने अपना चेहरा करें, और फोटो कैप्चर करें।

- आपके मोबाइल स्क्रीन पर लिखकर आ जाएगा, eKYC Status – eKYC Registered Successfully यानि आपका Ration Card e-kyc Online Jharkhand हो चुका है।
झारखंड केवाईसी के लिए दस्तावेज
अगर आप घर बैठे मोबाइल फोन से राशन कार्ड केवाईसी करना चाहते हैं, तो निम्न जानकारी और दस्तावेज होना चाहिए।
- आधार कार्ड नंबर
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड संख्या
- Mera ekyc मोबाइल ऐप
- Fly GPS – Location fake/Fack मोबाइल ऐप AadhaarFaceRD मोबाइल ऐप
इसे भी पढ़ें