Delhi Ration Card List Me Name Kaise Dekhe : दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखें?

Delhi Ration Card List Me Name Kaise Dekhe : बाकी राज्यों की तरह दिल्ली सरकार ने भी अपने राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड की सेवाएं और सुविधा देने के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल की मदद से आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आपने नया राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, या किसी कारण बस राशन सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं। तो अब आपको राशन विभाग कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है ना तो चक्कर काटने की जरूरत है। अब ऑनलाइन पोर्टल की मदद से आप दिल्ली राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हैं जिसकी प्रक्रिया आगे आर्टिकल में बताया गया है।

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट क्या हैं?

केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश के गरीब नागरिकों के लिए राशन कार्ड योजना शुरू किया गया है। यह योजना पूरी राज्यों की भांति दिल्ली राज्य में भी चालू है। दिल्ली सरकार द्वारा गरीब नागरिकों के लिए राशन कार्ड जारी किया जाता है, फिर राशन कार्ड के आधार पर हर महीने मुफ्त में राशन वितरित करती है। सरकार द्वारा हर साल राशन कार्ड की नई सूची जारी की जाती है। इस सूची में पात्र गरीब परिवार को रखा जाता है।

अगर आपका राशन कार्ड पहले से बना हुआ है, तो भी आपको राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि सरकार हर साल बहुत से लोगों का नाम काटती तथा जोड़ती है। अगर सूची में आपका नाम होगा तभी आपको फ्री में राशन मिलेगी।

दिल्ली में राशन कार्ड के प्रकार

दिल्ली सरकार प्रत्येक परिवार की आर्थिक स्थिति और आय के अनुसार अलग-अलग राशन कार्ड जारी करता है। दिल्ली में राशन कार्ड के प्रकार इस प्रकार हैं-

प्राथमिकता वाले घरेलू (पीआर) राशन कार्ड

दिल्ली में आमतौर पर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार के लिए इस प्रकार का राशन कार्ड जारी किया जाता है। ऐसे परिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सब्सिडी वाले खाद्यान्न राशन दिया जाता है। जिन परिवार के पास प्राथमिकता वाले घरेलू राशन कार्ड है, वे बेहद कम रियायती दर पर चावल गेहूं तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।

अंत्योदय अन्न योजना (AAY)

दिल्ली में जो परिवार विशेष रूप से सबसे गरीब है, उनके लिए अंत्योदय अन्न योजना राशन कार्ड जारी किया जाता है। यानि ऐसे परिवार जिनके मुखिया विकलांग, विधवा या वरिष्ठ नागरिक हैं। ऐसे ही परिवार के लिए इस प्रकार का राशन कार्ड जारी किया जाता है। अंत्योदय अन्न योजना लाभार्थी को हर महिने बेहद उचित रियायती दर पर राशन वितरित किया जाता है।

प्राथमिकता वाले घरेलू (पीआर-एस) राशन कार्ड

राज्य में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए इस प्रकार का राशन कार्ड जारी किया जाता है। इसमें पीआर लाभार्थी के जैसा ही लाभ मिलता है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा नियमों, मापदंडों का पालन करना अनिवार्य है।

Delhi Ration Card List Me Name Kaise Dekhe.

  • इसके बाद ऊपर चित्र के अनुसार “राशन कार्ड का एफपीएस” वार लिंकेज” पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद चित्र के अनुसार “DELHI” पर क्लिक कर देना है।
  • आप देख सकते हैं कि दिल्ली के सभी जिलों की सूची दिखाई देगा, अपने जिला पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने जिला का सर्कल लिस्ट दिखाई देगा, अपने सर्कल पर क्लिक कर देना है।
  • यहां पर ऊपर चित्र के अनुसार देख सकते हैं, आपका कौन सा राशन कार्ड बना है। तथा FPS Name And Address के सामने दिए अंक पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने राशन कार्ड सूची खुल जाएगा, जहां पर अपना जिला, सर्कल, FPS Details, राशन कार्ड नंबर, राशन कार्ड प्रकार, राशन कार्ड में कितने मेम्बर का नाम जुड़ा है, आदि जानकारी देख सकते हैं।

दिल्ली राशन कार्ड लिस्ट में नाम होने का लाभ

अगर आप का नाम राशन कार्ड सूची में दिखा रहा है, यानि आपका नाम राशन कार्ड में जुड़ा हुआ है। तो आप निम्नलिखित लाभ उठा सकते हैं। जैसे –

  • राशन कार्ड सूची में नाम होने पर आपका एक दस्तावेज बन जाता है, राशन कार्ड सरकारी दस्तावेज होने के कारण कहीं भी उपयोग कर सकते हैं।
  • राशन कार्ड सूची में नाम होने पर आपको हर महिने राशन मिलेगा, परिवार के जितने सदस्य का नाम जुड़ा होगा, सभी को हर महिने राशन मिलता है।
  • राशन कार्ड होने पर आप बैंक में अकाउंट खोलते समय इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • राशन कार्ड होने पर अन्य राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • राशन कार्ड होने पर आवास योजना, पीएम किसान योजना, उज्ज्वला योजना, पेंशन योजना आदि का लाभ आसानी से पा सकते हैं।

दिल्ली राशन कार्ड हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली राज्य में जिन भी नागरिकों को राशन कार्ड से सम्बंधित कोई जानकारी चाहिए, कोई सवाल पूछना है। तो सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जिस पर संपर्क कर सकते हैं।

  • 1967
  • 1800-11-0841
  • 14445

इसे भी पढ़े

दिल्ली ट्राफिक पुलिस चालान लिस्ट जानें
दिल्ली आरटीओ कोड लिस्ट की पूरी जानकारी
आधार कार्ड से लेबर कार्ड कैसे चेक करें
घर बैठे खतौनी में नाम संशोधन कैसे करें? आसान प्रक्रिया जानें
2011 जनसंख्या लिस्ट में नाम कैसे देखें
BPL सूची में नाम कैसे देखें? : अपना नाम बीपीएल राशन कार्ड सूची में चेक करें

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment