CG Labour Card Download 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार भी बाकी राज्यों की तरह अपने नागरिकों के लिए श्रमिक कार्ड यानि लेबर कार्ड जारी करता है। अगर आपका पहले से लेबर कार्ड बना हुआ है तभी आप अपने मोबाइल फोन से आनलाइन छत्तीसगढ़ श्रमिक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य में जिन भी श्रमिकों का श्रम विभाग छत्तीसगढ़ सरकार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हुआ है, उन्हीं का लेबर कार्ड बना हुआ है। इसी श्रमिक कार्ड पर आप सीजी सरकार की सरकारी योजना और सेवाओं का विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आगे आर्टिकल में हम आपको श्रमिक कार्ड डाउनलोड करने तथा आवश्यक जानकारी के बारे में बताने वाला हूं।
छत्तीसगढ़ लेबर कार्ड (CG Shramik Card) क्या हैं?
छत्तीसगढ़ राज्य में ऐसे परिवार जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, यानि ऐसे काम जिसका कोई भविष्य नहीं होता है। किसी तरफ दिहाड़ी मजदूर करके या ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। ऐसे लोगों के लिए श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में श्रम विभाग छत्तीसगढ़ सरकार लेबर कार्ड जारी करता है। लेबर कार्ड इस बात का प्रमाण होता है कि आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं।
असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के लिए सरकार विशेष योजना लाती रहती है, जिससे उनका कल्याण हो सकें। लेबर कार्ड होने पर ही आप इनका लाभ उठा सकते हैं। श्रमिक कार्ड की मदद से लाभार्थी को चिन्हित करना आसान होता है, तत्पश्चात उन्हें लाभ प्रदान किया जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक भाइयों के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र Toll Free No – 0771-3505050 जारी किया है।
छत्तीसगढ़ श्रमिक डाउनलोड करने हेतु जानकारी
घर बैठे मोबाइल फोन में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी श्रमिक कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीयन कार्ड/नवीनीकरण कार्ड/एकीकृत पंजीयन कार्ड (13 अंकों का) इनमें से कोई एक जानकारी होना चाहिए। तथा श्रमिक कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर होना चाहिए। क्योंकि मोबाइल नंबर पर वेरीफिकेशन के लिए ओटीपी भेजा जाता है।
CG Labour Card Download Kaise Kare.
- छत्तीसगढ़ के जो श्रमिक भाई अपना लेबर कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले श्रम विभाग छत्तीसगढ़ सरकार पोर्टल >> Shram Card Download पर क्लिक करना होगा।
- अब इसके बाद पंजीयन कार्ड/नवीनीकरण कार्ड/एकीकृत पंजीयन कार्ड (13 अंकों का) इनमें से कोई एक आप्शन सलेक्ट करना है।

- इसके बाद आवेदन/पंजीयन क्रमांक (जो आपने ऊपर सलेक्ट किया है) भरें। इसके बाद Send OTP पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके श्रमिक कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, जिसे भरकर वेरीफाई करना है।
- वेरिफाई होते ही आपका कार्ड दिखाई देगा, डाउनलोड बटन पर क्लिक करके छत्तीसगढ़ श्रमिक कार्ड डाउनलोड कर लेना है।
छत्तीसगढ़ श्रमिक कार्ड होने पर लाभ
जिन श्रमिक भाइयों का लेबर कार्ड बना है, उन्हें निम्न सरकारी योजना का लाभ दिया जाएगा। जो कि इस प्रकार से है-
- निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कापी हेतु सहायता राशि योजना
- निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कापी हेतु सहायता राशि योजना
- मिनीमाता महतारी जतन योजना
- मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना
- मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना
- निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना
- मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना
- मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना
- मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना
- मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना
- मुख्यमंत्री निमार्ण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना
- मुख्यमंत्री निमार्ण मजदूर कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण योजना
- दीदी ई रिक्शा सहायता योजना
- मुख्यमंत्री निमार्ण श्रमिकों के बच्चों हेतु निशुल्क कोचिंग सहायता योजना
- मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना
- मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना
- मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना
- मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना
- मिनीमाता कन्या विवाह योजना
- निर्माण मजदूर जीवन ज्योति बीमा योजना
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- अटल पेंशन योजना
- मोबाइल रजिस्ट्रेशन वेन योजना
- बंधक निर्माण मजदूर पुनर्वास सहायता योजना डंण।
- श्रम मित्र योजना
- सिलिकोसिस से पीड़ित निर्माण श्रमिकों के लिए आर्थिक सहायता एवं पुनर्वास सहायता योजना
- शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना
- मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र योजना
- मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केंद्र योजना
- मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निशुल्क कार्ड योजना
- विशेष शिक्षा सहायता योजना
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
- मुख्यमंत्री आधारभूत शिक्षा प्रशिक्षण सहायता योजना
- मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर मंथली सीजन टिकट कार्ड योजना
इसे भी पढ़े