Canara Bank KYC Form Kaise Bhare : केनरा बैंक केवाईसी फॉर्म कैसे भरें?

Canara Bank KYC Form Kaise Bhare : दोस्तों अगर आप केनरा बैंक के कस्टमर है तो कभी न कभी आपको केवाईसी करने की जरूरत अवश्य पड़ी होगी। क्योंकि केनरा बैंक केवाईसी के माध्यम से अपने कस्टमर की पहचान करता है। कस्टमर की पहचान करने के बाद ही बैंक अकाउंट का लेनदेन की सर्विस चालू कर देता है।

आज के इस आनलाइन धोखाधड़ी की दुनिया में कब किसके साथ फ्रॉड हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। कभी किसी के एटीएम कार्ड का उपयोग कर पैसा चोरी करना, या बैंक अकाउंट से पैसा चोरी करना आदि। इसलिए केनरा बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए केवाईसी अपडेट लाती रहती है। ताकि केवाईसी के माध्यम से सही ग्राहक की पहचान किया जा सके, और उनके साथ कोई धोखाधड़ी न हो।

इसलिए अगर आप भी केनरा बैंक के ग्राहक हैं और आपको भी केवाईसी अपडेट करने के लिए बोला जा रहा है। तो आज की आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि केनरा बैंक केवाईसी फॉर्म कैसे भरें? केवाईसी फॉर्म के साथ क्या-क्या डॉक्युमेंट लगाना चाहिए, केवाईसी कितने दिन में हो जाता है आदि।

केनरा केवाईसी फॉर्म भरते समय सावधानियां

दोस्तों अगर आप बिना सभी जानकारी पढ़ें ही केवाईसी फॉर्म भरते हैं, तो आपका एप्लीकेशन फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा। इसलिए केवाईसी फॉर्म भरते समय निम्नलिखित सावधानियां पर ध्यान देना चाहिए।

  • अगर केवाईसी फॉर्म अंग्रेजी भाषा में है, तो हमेशा अंग्रेजी भाषा में ही फॉर्म भरना चाहिए। और अगर फॉर्म हिंदी में है, तो हिंदी भाषा में भरें।
  • हमेशा एक कलर पेन से फॉर्म को भरना चाहिए, चाहे काला या नीला
  • केवाईसी फॉर्म में नाम, पता, एड्रेस, मोबाइल नंबर सब सही-सही भरना चाहिए।
  • केवाईसी फॉर्म भरते समय अगर कोई गलती हो जाए तो उस पर सफेदी लगा देना चाहिए।
  • केवाईसी फॉर्म भरने के बाद उसके साथ दस्तावेज की फोटो कॉपी संलग्न कर देना चाहिए। इसके बाद बैंक कर्मचारियों के पास फार्म जमा कर देना चाहिए।

केनरा बैंक केवाईसी फॉर्म के साथ लगने वाला दस्तावेज

जब आप केनरा बैंक ब्रांच जाकर केवाईसी फॉर्म भरते हैं, तो उसके साथ निम्नलिखित दस्तावेज की फोटोकॉपी संलग्न करके बैंक कर्मचारी के पास जमा करना पड़ता है। इसलिए निम्न दस्तावेज की फोटोकॉपी अपने साथ लेकर जाएं।

  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • मोबाइल नंबर (Mobile Number)
  • पेन कार्ड (PAN Card)
  • ई-मेल आईडी (Email ID)
  • बैंक पासबुक (Bank Passbook)

Canara Bank KYC Form Kaise Bhare.

दोस्तों केनरा बैंक का केवाईसी फॉर्म आप अपने बैंक ब्रांच से प्राप्त कर सकते हैं। या फिर KYC Form Canara Bank pdf Download कर सकते हैं।

  • Date : जिस तारीख को बैंक में जाकर केवाईसी करवाना है, उसी दिन की तारीख डालें।
  • Name : यहां पर अपना नाम लिखना है।
  • Account No : यहां पर अपना अकाउंट नंबर भरना है।
  • Customer ID : यहां पर अपना कस्टमर आईडी भरना है, जो कि पासबुक पर मिल जाएगा।
  • Contact No : यहां पर अपना मोबाइल नंबर भरना है।
  • Date of Birth : यहां पर अपना जन्मतिथि भरना है, जो कि आधार कार्ड पर मिल जाएगा।
  • Father Name : यहां पर अपने पिता का नाम भरना है।
  • Mother Name : यहां पर अपनी माता का नाम भरना है।
  • Spouse Name : ———
  • Types of Service Request
    • Add/Update my Mobile Number : अगर मोबाइल नंबर अपडेट करना नहीं चाहते है तो इसे खाली छोड़े।
    • Add/Update my Email ID : अगर ईमेल आईडी अपडेट करना नहीं चाहते हैं तो इसे खाली छोड़े।
    • Reactivation of Account : ————-
    • Apply New Cheque Book : नया चेक बुक अप्लाई नहीं करना है खाली छोड़ दे।
    • Update : ——-
    • Block my ATM Card : एटीएम कार्ड ब्लॉक नहीं करना है तो इसे खाली छोड़े
    • Issue a New ATM Card : नया एटीएम कार्ड अप्लाई नहीं करना है तो खाली छोड़े।
    • Convert to SB General 101 Account : ————
    • Convert Minor A/C to Major A/C : —————
    • Convert Joint A/C to Single A/C : —————
    • Issue Statement : बैंक स्टेटमेंट निकालना नहीं चाहते हैं तो खाली छोड़े।
    • Add/Update Nominee : बैंक अकाउंट में नॉमिनी चेंज नहीं करना चाहते तो इसे खाली छोड़े।
  • Signature : यहां पर अपना हस्ताक्षर करें, जैसे बैंक में करते हैं।
  • NF 109
    • A/C : यहां पर अपना खाता संख्या भरना है।
    • Name of A/C : यहां पर अपना नाम भरें।
    • Mr/Mrs/Mrss : यहां पर अपना नाम लिखें, जैसा पासबुक में लिखा गया है।
    • हस्ताक्षर : यहां पर अपना हस्ताक्षर कर देना है।
    • Photo : यहां पर अपना पासपोर्ट साइज फोटो चिपका देना होगा। जो जल्दी से बना हो।

निष्कर्ष 

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने केनरा बैंक का केवाईसी फॉर्म भरने का तरीका बताया हुआ है। क्योंकि बहुत से लोग केवाईसी फार्म नहीं भर पाते जिसके कारण उनका फार्म रिजेक्ट हो जाता है। मगर अब इस लेख को पढ़कर केनरा बैंक केवाईसी फॉर्म सही तरीके से भरकर उसके साथ डाक्यूमेंट्स लगाकर बैंक कर्मचारी के पास जमा कर सकते हैं। अगर इस लेख से संबंधित कोई जानकारी चाहिए, तो कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें

बिल्कुल आसान तरीका से केनरा बैंक एटीएम पिन कैसे बनाएं
केनरा बैंक का चेक कैसे भरें
केनरा बैंक का एटीएम फार्म कैसे भरें
बैंक में एड्रेस चेंज करने के लिए एप्लिकेशन कैसे लिखें
एटीएम बंद करने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें
ATM कार्ड से अकाउंट नंबर कैसे पता करें? : आसान तरीका समझें

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts

Leave a Comment