Bihar Ration Card Download 2025 : दोस्तों कई बार ऐसा होता है, हमारा राशन कार्ड फट जाता है, खो जाता है, या और किसी कारणवश हमें राशन कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसलिए अगर आप बिहार के रहने वाले हैं आपके लिए यह आर्टिकल बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज के आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन बिहार राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
बिहार सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए epds Bihar Portal शुरू किया गया है। इस पोर्टल की मदद से आप अपना राशन कार्ड ऑनलाइन निकाल सकते हैं। लेकिन दोस्तों इस बात का ध्यान रखें अगर आपका पहले से ही राशन कार्ड बना हुआ है तभी आप यहां से बिहार राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राशन कार्ड निकालने के लिए क्या-क्या जानकारी होना चाहिए सबकुछ आर्टिकल में बताया गया है।
बिहार राशन कार्ड क्या है?
केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू किया गया है, इस योजना के तहत पूरे भारत में गरीब परिवार को मुफ्त में राशन वितरित किया जाता है। भारत के सभी राज्य में जो भी गरीब परिवार हैं, वे अपना राशन कार्ड बनाकर बिल्कुल फ्री में हर महीने राशन पा सकते हैं। इसी योजना के तहत बिहार सरकार भी अपने राज्य में रहने वाले नागरिकों के लिए राशन कार्ड जारी करता है।
प्रदेश के जिन नागरिकों का राशन कार्ड बन चुका है, राशन कार्ड में जितने सदस्य का नाम जुड़ा होता हैं। प्रति सदस्य 5 किलो राशन हर महीना दिया जाएगा। राशन कार्ड जारी होने के बाद प्रत्येक राशन कार्ड का एक राशन क्रमांक नंबर होता हैं। इसी नंबर को नोट करके रख लेना है।
Bihar Ration Card Download Kaise Kare.
- बिहार के जो भी नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले epds.bihar.gov.in ration card पर जाना होगा।
- होम पेज पर आने के बाद ऊपर चित्र के अनुसार “RCMS Report” पर क्लिक कर देना है। आपका जो भी जिला है, उसे सलेक्ट करके Show पर क्लिक कर देना है।

- यहां पर ऊपर चित्र में देख सकते हैं कि Rural (ग्रामीण) तथा Urban (शहरी) दिया हुआ है। आप ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं तो Rural पर क्लिक करें। शहरी क्षेत्र से है तो Urban पर क्लिक करें।
- आपके ब्लाक की सूची खुल गई है। यहां पर अपने ब्लाक पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने पूरी ग्राम पंचायत की सूची खुल गई है। अपने ग्राम पंचायत पर क्लिक कर देना है।

- अब आपके सामने पूरी गांव की सूची खुल गई है। अपने गांव/Village पर क्लिक कर देना है।

- आपके गांव में जितने भी लोगों का राशन कार्ड बना हुआ है, सबका राशन कार्ड होल्डर नाम, राशन कार्ड नंबर, पिता का नाम, फैमिली मेम्बर संख्या, FPS Dealer आदि जानकारी दिखाई देगा।

- इस लिस्ट में सबसे पहले अपने परिवार के मुखिया का नाम खोजें, जिसके नाम से राशन कार्ड बना हुआ है। अब नाम के सामने Ration Card Number पर क्लिक कर देना है।

- क्लिक करते ही आप अपने परिवार का राशन कार्ड डिटेल्स देख सकते हैं। इसके बाद सबसे नीचे “Print Page” पर क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आपके मोबाइल में राशन कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
बिहार राशन कार्ड का लाभ
- राशन कार्ड होने पर आपको बहुत ही कम किफायती कीमत पर हर महिने राशन मिलता है।
- पैन कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए पते के प्रमाण के लिए राशन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
- बैंक में नया अकाउंट खोलते समय राशन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
- एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए आवेदन करते समय राशन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
- राशन कार्ड होने पर और भी केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- सरकारी दस्तावेज के लिए भी आप राशन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
- राशन कार्ड होने पर आवास योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- राशन कार्ड होने पर शौचालय बनवाने हेतु आर्थिक सहायता धनराशि पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें