प्री.बी.एड., प्री. डी.एल.एड. एवं प्री.बी.ए. – बी.एड. / प्री.बी.एस.सी. – बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2024 के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के संबंध में सूचना

B.Ed. Deled B.A. B.sc Entrance Exam Online Apply Notification : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा संचालक, एस.सी.ई.आर.टी. छ.ग. रायपुर का पत्र क्रमांक/ शिक्षक/ शिक्षा/ 5-23 / बी.एड./ प्रवेश/ 2024-25/ 462, दिनांक 29.01.2024 एवं पत्र क्र./ शिक्षक – शिक्षा / 5-14 / प्रवेश/ 2024-25 / 460, दिनांक 29.01.2024 द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर प्री.बी.एड., प्री. डी.एल.एड. एवं प्री. बी.ए.- बी.एड. / प्री.बी.एस. अभ्यर्थी व्यापम के पोर्टल में निम्नानुसार आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

क्रं.परीक्षा का नामऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथिऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथिऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधारने की तिथिपरीक्षा की तिथि (संभावित) एवं समयसमय
1.प्री.बी.एड.23-02-2424-03-2425-03-24 to 27-03-2402-06-2024पूर्वान्ह
2.प्री. डी.एल.एड.23-02-2424-03-2425-03-24 to 27-03-2402-06-2024अपरान्ह
3.प्री.बी.ए.बी.एड. / प्री.बी.एस.सी.बी.एड.23-02-2424-03-2425-03-24 to 27-03-2413-06-2024अपरान्ह

उपरोक्त प्रवेश परीक्षाओं हेतु परीक्षा शुल्क के संबंध में राज्य शासन से प्राप्त पत्र सचिव, छ.ग. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, द्वारा परीक्षा शुल्क माफ किये जाने के संबंध में जारी पत्र क्रमांक एफ 10-2 /2022 /1 दिनांक 08 अप्रैल 2022 के अनुसार छ.ग. राज्य के स्थानीय प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार की परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी व्यापम की बेबसाइट Vyapam एवं Vyapamaar पर उपलब्ध रहेगी।

पृ.क्र./ व्यापम/ 2024

प्रतिलिपि –

1. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी, (चिप्स) स्टेट डाटा सेंटर, सिविल लाईन, रायपुर (छ.ग.) को सूचनार्थ प्रषित। कृपया उक्त भर्ती परीक्षा के आनलाइन आवेदन दिनांक 23-02-2024 से व्यापम की बेबसाइट Vyapam एवं Vyapamaar पर प्रदर्शित करने हेतु संबंधित को निर्देशित करने का कष्ट करें।

2. संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन, अटल नगर, नवा रायपुर (छ.ग.) को सूचनार्थ सादर प्रषित।

3. संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, शंकर नगर, रायपुर (छ.ग.) को सूचनार्थ सादर प्रषित।

4. प्रधान संपादक, समस्त दैनिक समाचार पत्र – कृपया उक्त सूचना को परीक्षार्थी के हित में अपने लोकप्रिय दैनिक समाचार पत्र में एवं प्रदेश से मुद्रित होने वाले सभी संस्करणों में समाचार वृत्त के रूप में प्रकाशित करने का कष्ट करें।

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts

Leave a Comment