Bihar Labour Card Download 2025 : बिहार लेबर कार्ड डाउनलोड कैसे करें? 

Bihar Labour Card Download : दोस्तों अगर आप बिहार के रहने वाले हैं और आपका लेबर कार्ड यानी श्रमिक कार्ड बन चुका है, तो आज के आर्टिकल में बिहार लेबर कार्ड डाउनलोड करने का तरीका बताया गया है। लेबर कार्ड आप अपने मोबाइल से डाउनलोड कर सकते हैं, इसके लिए आपको श्रम विभाग कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार लेबर कार्ड होने पर आप बिहार की सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पा सकते हैं, इसके अलावा श्रमिक कार्ड धारक को सरकार द्वारा जो आर्थिक सहायता दी जाती है, उसका लाभ भी पा सकते हैं।

बिहार लेबर कार्ड क्या होता हैं?

जिस प्रकार बाकी राज्य अपने नागरिकों के लिए लेबर कार्ड यानी श्रमिक कार्ड जारी करता है। उसी प्रकार से बिहार सरकार भी अपने राज्य में रहने वाले असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए श्रमिक कार्ड जारी करता है। जिन मजदूर भाइयों के पास श्रमिक कार्ड होता है उन्हें मातृत्व सहायता, बीमा पेंशन, आवास अनुदान, शिक्षा सहायता आदि योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

क्योंकि असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों की कमाई बहुत ही कम और अनिश्चित होती है। जिससे परिवार का खर्च ही बड़ी मुश्किल से हो पाता है। इसलिए ऐसे परिवार का जीवनस्तर को ऊंचा उठाने के लिए बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, पेंशन, बीमा आदि का श्रमिक कार्ड के आधार पर प्रदान किया जाता है।

बिहार लेबर कार्ड डाउनलोड करने हेतु आवश्यक जानकारी

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से श्रमिक कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप के पास निम्न जानकारी होना चाहिए।

  • बिहार लेबर कार्ड का रजिस्ट्रेशन नंबर
  • आपका जन्मतिथि का वर्ष

Bihar Labour Card Download Kaise Kare.

  • अगर आप घर बैठे मोबाइल फोन से बिहार श्रमिक कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले Bihar Building & Other Construction Workers Welfare Board पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद बाएं तरफ सबसे ऊपर तीन लाइन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद Login के आप्शन में “Labour” पर क्लिक कर देना है।
  • अब यहां पर आपको लेबर कार्ड का रजिस्ट्रेशन नंबर तथा जन्मतिथि का वर्ष भरना है। तथा कैप्चा कोड भरकर SIGN IN पर क्लिक कर देना है, अब आप पोर्टल में लागिन हो चुके हैं।
  • अब दाएं तरफ आपको “Download Labour Card” पर क्लिक कर देना है। अब आपका लेबर कार्ड दिखाई देगा।
  • अब Print पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल फोन में बिहार श्रमिक कार्ड डाउनलोड हो जाएगा, इसके बाद किसी दुकान पर जाकर फोटो कॉपी निकाल लेना है।

बिहार श्रमिक कार्ड में मौजूद जानकारी

बिहार लेबर कार्ड में निम्नलिखित जानकारी मौजूद होती है, जो कि इस प्रकार से है-

  • Applicant Name
  • Registration Number
  • Registration Date
  • Date of Birth
  • Parmanent Address
  • Present Address
  • Nature of Work
  • Aadhar Card Number
  • Mobile No
  • Age
  • Maritel Status
  • Father/Husband Name
  • Payment Date
  • Fee Type
  • Fee Amount
  • Payment Status
  • Name of the Family Members
  • Address
  • Relationship with Members
  • Age
  • Government Scheme

इसे भी पढ़े

बिहार लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें
बिहार राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें
बिहार में राशन कार्ड कैसे बनाएं
बिहार जमाबंदी में नाम सही कैसे करवाएं
Bihar Gehu Adhiprapti Yojana : अब किसानों को गेहूं की फसल का उचित मूल्य मिलेगा
बिहार आरटीओ कोड लिस्ट इन हिंदी

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment