Aadhar Card Se Labour Card Check : आधार कार्ड से लेबर कार्ड कैसे चेक करें?

Aadhar Card Se Labour Card Check : दोस्तों अगर आप का श्रमिक कार्ड बन गया है। तो आप आसानी से आधार कार्ड की मदद से लेबर कार्ड चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपने नया लेबर कार्ड हेतु आवेदन किया है या लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं। तो आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

श्रमिक कार्ड चेक करने के लिए लेबर कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सभी राज्य सरकार द्वारा अपने-अपने नागरिकों की सुविधा के लिए आनलाइन पोर्टल लांच किया गया है। इसी पोर्टल से आप श्रमिक कार्ड से जुड़े सभी कार्य कर सकते हैं। आगे आर्टिकल में आधार कार्ड से लेबर कार्ड चेक करने का तरीका बताया गया है।

श्रमिक कार्ड (Shramik Card) क्या होता हैं?

दोस्तों हमारे देश में बेरोजगार बहुत हैं, जिसके कारण अच्छे खासे पढ़ें युवा भी दिहाड़ी अथवा मजदूरी करते हैं। मजदूरी की नौकरी कोई फिक्स नौकरी और मोटी सैलरी वाली नहीं होती है। जिसके कारण इस क्षेत्र में काम करने वाले सभी परिवार गरीब होते हैं। इनका भविष्य बहुत ही अंधकारमय होता हैं।

इसलिए सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए लेबर कार्ड जारी किया जाता है। लेबर कार्ड के माध्यम से यह पहचान की जाती है कि कौन कौन से लोग असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हैं। इसके बाद लेबर कार्ड के आधार पर श्रमिको को सरकारी योजना का लाभ दिया जाता है। उनके स्वास्थ्य हेतु, बच्चों की पढ़ाई हेतु, आवास हेतु अलग-अलग योजना का लाभ दिया जाता है।

इसलिए जो भी लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं उन्हें सबसे पहले अपना लेबर कार्ड बनवाना होगा। तभी वे सरकारी योजना का लाभ उठाकर अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं।

असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कार्य

भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत निम्नलिखित कार्य को रखा गया है। अगर आप इनमें से कोई भी कार्य करते हैं तो आप लेबर कार्ड बनवा सकते हैं।

  • दिहाड़ी करने वाले मजदूर
  • घर बनाने वाले मिस्त्री
  • खेती करने वाले किसान
  • स्ट्रीट वेंडर
  • घरेलू कामगार और कारीगर
  • खुले बाजार या सड़क किनारे सामान बेचने वाले लोग
  • छोटे पैमाने पर उद्योग
  • हस्तकला श्रमिक
  • घरों में सफाई और खाना बनाने वाले लोग
  • बढ़ई का काम करने वाले
  • प्लम्बर का काम करने वाले
  • इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले
  • बुनकर का काम करने वाले
  • हथकरघा काम करने वाले
  • मछुवारे तथा ताड़ी निकालने वाले लोग

Aadhar Card Se Labour Card Check Kaise Kare.

अगर आप ने श्रमिक कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया है तो आप आधार कार्ड की मदद से अपना लेबर कार्ड चेक कर सकते हैं। यहां पर मैं आपको उत्तर प्रदेश नागरिकों के लिए आधार कार्ड से श्रमिक कार्ड देखने का तरीका बताने वाला हूं।

  • पोर्टल के होम पेज पर आने के बाद “श्रमिक” के आप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद “पंजीयन की स्थिति” पर क्लिक करके निम्न जानकारी भरना होगा।
  • अगर आप श्रमिक हैं तो हां आप्शन को सलेक्ट करें। इसके बाद आधार कार्ड संख्या भरकर कैप्चा कोड भरकर “Send OTP” पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, ओटीपी भरकर Search पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपका श्रमिक कार्ड दिखाई देगा, इस प्रकार से आप आधार कार्ड के माध्यम से लेबर कार्ड चेक कर सकते हैं।

FAQs

आधार कार्ड से श्रमिक कार्ड कैसे निकालें जातें हैं?

इसके लिए आप ई श्रम पोर्टल पर जाकर लागिन कर सकते हैं। और आधार ओटीपी की मदद से अपना लेबर कार्ड निकाल सकते हैं।

लेबर कार्ड की वेबसाइट क्या है?

भारत सरकार द्वारा जारी ई श्रम पोर्टल – eshram.gov.in है, तथा अन्य राज्यों द्वारा अपने नागरिकों के लिए अलग-अलग वेबसाइट लांच की गयी है।

लेबर कार्ड से कितना पैसा मिलता है?

लेबर कार्ड योजना के अंतर्गत महिला श्रमिकों को 18000 रुपए तथा पुरुष श्रमिकों को 13000 रुपए सहायता धनराशि दी जाती है।

लेबर कार्ड का दूसरा नाम क्या है?

लेबर कार्ड का दूसरा नाम श्रमिक कार्ड या मजदूर कार्ड है।

इसे भी पढ़े

घर बैठे खतौनी में नाम संशोधन कैसे करें? आसान प्रक्रिया जानें
2011 जनसंख्या लिस्ट में नाम कैसे देखें
BPL सूची में नाम कैसे देखें? : अपना नाम बीपीएल राशन कार्ड सूची में चेक करें
गैस कनेक्शन नंबर कैसे पता करें
घर बैठे जल जीवन मिशन सूची में अपना नाम देखें? बिल्कुल आसान तरीका
अपने गांव की नरेगा लिस्ट देखें? किसका नाम जुड़ा हैं


Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment