Bihar Labour Card List Me Apna Name Kaise Dekhe 2025 : बिहार लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

Bihar Labour Card List Me Apna Name Kaise Dekhe 2025 : बिहार सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए बिहार लेबर कार्ड योजना शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बिहार में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर अपना श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए श्रमिक भाइयों को बिहार भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (BOCW) के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन करने के पश्चात अगर आवेदन अप्रुव हो जाता है। तो आप बिहार लेबर कार्ड सूची में नाम चेक कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस लेख में आपको बिहार श्रमिक कार्ड सूची में नाम देखने की प्रक्रिया, श्रमिक कार्ड का लाभ, श्रमिक कार्ड का महत्व आदि जानकारी विस्तार से बताने वाला हूं। आप बिना BOCW कार्यालय जाए ही अपने मोबाइल फोन से बिहार श्रमिक कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हैं। 

बिहार श्रमिक कार्ड (Labour Card) क्या हैं?

बिहार सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों के लिए श्रमिक कार्ड योजना जारी किया है। इस योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर आवेदन कर सकते हैं, और अपना बिहार श्रमिक कार्ड बनवा सकते हैं। यह कार्ड बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा बनाया जाता है।

बिहार के जिन श्रमिकों का लेबर कार्ड बन चुका है, उसे बहुत सी सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता दिया जाता है। जिसके बारे में आगे बताया गया है। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों की कमाई निश्चित नहीं होती है। जिसके कारण परिवार चलाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे परिवार को बेहतर जिंदगी देने के लिए यह कार्ड बनाया जाता है। ताकि ऐसे लोगों की पहचान करके सरकारी योजनाओं का लाभ असानी से दिया जा सके।

बिहार श्रमिक कार्ड सूची देखें? (Highlight) 

बोर्ड का नामबिहार भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड
राज्यबिहार 
लेख का नामबिहार श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें
लिस्ट में नाम कौन देख सकता हैबिहार के सभी श्रमिक
आफिशियल वेबसाइट cessbocwbihar.in
हेल्पलाइन नंबर0612-2525558

बिहार लेबर कार्ड का लाभ

दोस्तों अगर आप बिहार के रहने वाले स्थाई निवासी हैं और आपका लेबर कार्ड यानि श्रमिक कार्ड बना हुआ है। तो आप निम्नलिखित लाभ उठा सकते हैं।

  • लेबर कार्ड होने पर आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त में चिकित्सा सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
  • जिन श्रमिकों का लेबर कार्ड बना हुआ है उनके बच्चों को छात्रवृत्ति तथा शैक्षणिक का लाभ दिया जाएगा।
  • जिन श्रमिकों का श्रमिक कार्ड बन चुका है, उनकी पत्नी को गर्भवती होने पर वित्तीय सहायता का लाभ दिया जाएगा।
  • श्रमिक कार्ड बन जाने पर 60 वर्ष की आयु के बाद मासिक पेंशन मिलेगा।
  • श्रमिकों को अपनी बेटी की शादी करने के लिए आर्थिक मदद सरकार द्वारा दिया जाएगा।
  • इसके अलावा जिन श्रमिकों का लेबर कार्ड बना हुआ है, उन्हें आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • लेबर कार्ड बना होने पर और भी राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा।

Bihar Labour Card List Me Apna Name Kaise Dekhe.

  • अगर आप ने बिहार लेबर कार्ड के लिए आवेदन किया होगा, तो आवेदन फलस्वरूप आपको एप्लीकेशन नंबर मिला होगा। इसी नंबर से श्रमिक सूची में नाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले बिहार भवन निर्माण बोर्ड पोर्टल पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद आपके स्क्रोल डाउन करते हुए नीचे आना है, ऊपर चित्र के अनुसार “Registration Status” पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद Search Application Number में अपना एप्लीकेशन नंबर डालें, इसके बाद कैप्चा कोड भरकर Search पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करने के बाद अगर आपका श्रमिक कार्ड बना होगा, तो दिखाई देगा। तो आप इस प्रकार से श्रमिक कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

बिहार श्रमिक कार्ड पर मिलने वाली योजना

अगर आपका बिहार में श्रमिक कार्ड बना हुआ है, तो आप निम्नलिखित योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

  • अगर आपका बिहार में श्रमिक कार्ड बना हुआ है, तो आप निम्नलिखित योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  • चिकित्सा सहायता योजना : इस योजना के तहत गंभीर बीमारी की स्थिति में इलाज का खर्च सरकार द्वारा दिया जाएगा। इसमें आप ₹15000 से ₹100000 तक की मदद ले सकते हैं।
  • शिक्षा सहायता योजना : इस योजना के तहत श्रमिकों के बच्चे को पढ़ाई करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान किया जाता है। पहली कक्षा से लेकर स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई हेतु छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना में ₹1000 से लेकर 25000 रुपए तक लाभ दिया जाता है।
  • परिवार पेंशन योजना : इस योजना के तहत पेंशनधारी परिवार को मृत्यु के पश्चात कुल पेंशन का 50% राशि दी जाएगी।
  • औजार क्रय योजना : इस योजना के तहत श्रमिकों को औजार खरीदने के लिए अधिकतम 15 हजार रुपए का सहायता धनराशि दी जाएगी।
  • मृत्यु लाभ : अगर श्रमिक की स्वाभाविक मृत्यु होती है, तब उसे 2 लाख रुपए का सहायता धनराशि मिलता है। और अगर दुर्घटना से श्रमिक की मृत्यु होती है, तो उसे 4 लाख रुपए की मदद दी जाती है।
  • भवन अनुदान योजना : इस योजना के तहत श्रमिकों को अपना घर मरम्मत करने के लिए 20 हजार रुपए का सहायता धनराशि दिया जाएगा।
  • पितृत्व लाभ योजना : इस योजना के तहत लाभार्थियों को 6 हजार रुपए मदद धनराशि दी जाएगी।
  • साईकिल क्रय योजना : इस योजना के तहत लाभार्थियों को 3500 रुपए का सहायता धनराशि दी जाएगी।

इसे भी पढ़े

बिहार राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें
बिहार में राशन कार्ड कैसे बनाएं
बिहार जमाबंदी में नाम सही कैसे करवाएं
अब किसानों को गेहूं की फसल का उचित मूल्य मिलेगा
बिहार आरटीओ कोड लिस्ट इन हिंदी
बिहार में टोल टैक्स रेट लिस्ट की पूरी जानकारी तथा टोल प्लाजा का हेल्पलाइन नंबर

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment