Jharkhand Me Ration Card Kaise Banaye : झारखंड में राशन कार्ड कैसे बनाएं?

Jharkhand Me Ration Card Kaise Banaye : झारखंड सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिकों के लिए राशन कार्ड योजना शुरू किया गया है, इसके अंतर्गत अगर आपका राशन कार्ड बना है तो आप को हर महिने प्रति सदस्य 5 किलो राशन दिया जाएगा। इसलिए आज के आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं कि झारखंड में राशन कार्ड कैसे बनाएं?

झारखंड राशन कार्ड बनाने हेतु क्या डाक्यूमेंट्स होना चाहिए, कौन से नागरिक बनवा सकते हैं। झारखंड राशन कार्ड का आनलाइन तथा आफलाइन आवेदन प्रक्रिया क्या है। राशन कार्ड बना होने पर क्या फायदा मिलेगा आदि जानकारी इस लेख में बताने वाला हूं।

झारखंड राशन कार्ड (Jharkhand Ration Card) क्या हैं?

केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू किया गया है। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में गरीब परिवार को हर महिने मुफ्त राशन दिया जाता है। लेकिन मुफ्त रशन का लाभ उसी परिवार को मिलेगा जिसके पास राशन कार्ड होगा। और राशन कार्ड उसी परिवार का बनेगा, जो इसकी पात्रता और नियम शर्तों को पूरा करता हो।

इसी योजना के तहत झारखंड सरकार अपने नागरिक के लिए राशन कार्ड जारी करती है। और फिर परिवार के जितने सदस्य का नाम राशन कार्ड में जुड़ा होता है, सभी सदस्य को 5-5 किलों राशन हर महिने बिल्कुल मुफ्त में दिया जाता है। इसके अलावा जिन नागरिकों का राशन कार्ड बन जाता है वे अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।

झारखंड राशन कार्ड का प्रकार

झारखंड में कुल तीन प्रकार का राशन कार्ड जारी किया गया है। परिवार के आय अनुसार अलग-अलग राशन कार्ड बनवा सकते हैं। जो कि इस प्रकार से है-

एपीएल राशन कार्ड/सफेद राशन कार्ड

APL का फुल फॉर्म – Above Poverty Line होता है। झारखंड में गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवार का एपीएल राशन कार्ड बनाया जाता है जो सफेद रंग का होता है। एपीएल राशन कार्ड होने पर आपको सीमीत मात्रा में राशन बहुत ही कम किफायती दर पर मिलता है। इसके अलावा इस प्रकार के राशन कार्ड का उपयोग सरकारी कागजात और पहचान पत्र के रुप में उपयोग कर सकते हैं। हालांकि जिन परिवार का APL राशन कार्ड बनता है, उन्हें AAY/PHH कितना लाभ नहीं मिलता है।

प्राथमिकता श्रेणी (Priority Household – PHH राशन कार्ड)

झारखंड के जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं और राज्य सरकार द्वारा जारी गरीबी मानदंडों को पूरा करते हैं। ऐसे परिवार को प्राथमिकता श्रेणी के अंतर्गत रखा जाता है और उनका PHH राशन कार्ड जारी किया जाता है। इस प्रकार के राशन कार्ड पर प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन (गेहूं/चावल) हर माह दिया जाता है। चावल 1 रुपए प्रति किलो तथा गेहूं 2 रु प्रति किलो दिया जाता है।

अंत्योदय अन्न योजना (AAY) राशन कार्ड

झारखंड के गरीब से गरीब परिवार के लिए अंत्योदय अन्न राशन कार्ड जारी किया जाता है। इस प्रकार के परिवार को विशेष लाभ दिया जाता है। राशन भी ज्यादा और फ्री मिलता है। इसके अलावा इस प्रकार के कार्ड पर सरकारी योजना में प्राथमिकता दिया जाता है।

झारखंड राशन कार्ड बनवाने हेतु पात्रता

राशन कार्ड ऐसे ही हर किसी का नहीं बन जाता है, इसके लिए कुछ नियम और पात्रता है। जो कि इस प्रकार से है-

  • आवेदक झारखंड का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए।
  • आवेदक का पहले से राशन कार्ड बना नहीं होना चाहिए, और न ही राशन कार्ड में नाम होना चाहिए।
  • आवेदक गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करता हो।

Jharkhand Ration Card Documents

अगर आप आनलाइन या आफलाइन तरीके से झारखंड राशन कार्ड हेतु अप्लाई करते हैं तो आपके पास निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स होना चाहिए।

  • पासपोर्ट साइज फोटो : परिवार के मुखिया तथा परिवार के सभी सदस्य का पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र : बिजली बिल, पानी का बिल, निवास प्रमाण पत्र (इनमें से कोई एक)
  • आय प्रमाण पत्र : तहसीलदार द्वारा जारी इनकम सर्टिफिकेट (BPL & AAY) कार्ड के लिए
  • पहचान प्रमाण पत्र : वोटर आईडी कार्ड, डाइविंग लाइसेंस (इनमें से कोई एक)
  • आधार कार्ड – परिवार के मुखिया तथा बाकी सदस्य का आधार कार्ड

Jharkhand Me Ration Card Kaise Banaye.

  • अगर आप घर बैठे मोबाइल फोन से ऑनलाइन झारखंड राशन कार्ड हेतु आवेदन करना चाहते हैं। तो आप को Aahar Jharkhand पर जाना होगा।
  • होम पेज पर आने के बाद आपको नया राशन कार्ड के लिए आवेदन आप्शन को सलेक्ट करके Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
  • ऊपर चित्र के अनुसार आपको “Green Ration Card हेतु आवेदन करने के लिए क्लिक करें” पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद ऊपर चित्र के अनुसार “Register to Apply for Ration Card/राशनकार्ड आवेदन के लिए पंजीकरण करें” पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद यहां पर ERCMS Registration की जानकारी भरें।
    • नाम English (Name as in Aadhar Card) : अपना नाम अंग्रेजी में भरें जैसे आधार कार्ड में भरा हुआ है।
    • नाम (हिंदी) : अपना नाम हिंदी में भरें जैसे आधार कार्ड में भरा हुआ है।
    • पिता/पति का नाम (English) : अपने पिता/पति का नाम भरें अंग्रेजी में।
    • पिता/पति का नाम (हिंदी) : अपने पिता/पति का नाम भरें हिंदी में।
    • लिंग : लिंग भरें पुरूष हो या महिला
    • वर्ग : अपना जाति वर्ग भरना है।
    • जन्मतिथि : आधार कार्ड के आधार पर जन्मतिथि भरें।
    • मोबाइल नंबर : अपना मोबाइल नंबर भरें।
    • आधार नंबर : अपना आधार कार्ड नंबर भरें।
    • कार्ड का प्रकार : राशन कार्ड का प्रकार चुनें।
    • जिला : अपना जिला सलेक्ट करें।
    • ब्लाक/नगर पालिका : अपना ब्लाक/नगर पालिका सलेक्ट करें।
    • पंचायत : अपना ग्राम पंचायत सलेक्ट करना है।
    • गांव/वार्ड : अपना गांव या वार्ड सलेक्ट करना है।
    • Upload Aadhar Card : यहां पर अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी अपलोड करनी है।
  • सभी जानकारी सही सही भरने के बाद “Register” पर क्लिक कर देना है।
  • अब इसके बाद यहां पर अपना Acknowledgement No/Ration Card No तथा पासवर्ड भरकर Login पर क्लिक कर देना है।
  • लागिन होने के बाद एक बार फिर से निम्न जानकारी भरना होगा। जैसे- मां का नाम, वैवाहिक स्थिति, रोजगार, घर का पता, टोला/मोहल्ला आदि जानकारी भरना होगा।
  • इसके बाद बैंक विवरण और एलपीजी कनेक्शन विवरण भरना होगा। आदि जानकारी भरकर Save Draft पर क्लिक करके Next बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब इसके बाद आवेदन का विवरण पढ़कर उस पर टिक ✅ करके Select Dealer पर क्लिक करके अपना राशन डीलर चुनें जहां से आपको राशन मिलेगा। फिर Save Draft पर क्लिक करके फिर Next पर क्लिक कर देना है।
  • अब परिवार के जितने सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ता चाहते हैं। Add Member पर क्लिक करके नाम, पिता का नाम, लिंग, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, वैवाहिक स्थिति, आधार नंबर, आदि जानकारी भरकर Submit बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब इसके बाद Documents Details भरना है। यहां पर आपको Caste certificate अपलोड करके Save Draft पर क्लिक कर देना है। अब इसके बाद घोषणा पर सही टिक ✅ करके Final Submit कर देना है।
  • अब आपका Acknowledgement Receipt जनरेट हो जाता है। इसी नंबर से राशन कार्ड स्टेटस चेक कर सकते हैं।

झारखंड राशन कार्ड का लाभ

  • रियायती दर पर खाद्य सामाग्री : अगर आप के पास राशन कार्ड है, तो आप को गेहूं, चावल, दाल, चीनी, मिट्टी का तेल आदि बहुत ही सस्ते दर पर मिलेगा।
  • पहचान पत्र : राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज होने के कारण इसका उपयोग पहचान पत्र के लिए कर सकते हैं। जहां भी पहचान प्रमाण पत्र या एड्रेस प्रूफ की जरूरत पड़ती है। वहां पर राशन कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
  • सरकारी योजना का लाभ : झारखंड के जिन नागरिकों के पास राशन कार्ड है, वे सरकारी योजना तथा सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

FAQs

झारखंड में हरे और सफेद राशन कार्ड में क्या अंतर है?

झारखंड में सफेद रंग का राशन कार्ड एपीएल परिवारों के लिए जारी किया जाता है। जबकि पीला और हरा रंग का राशन कार्ड बीपीएल परिवार के लिए जारी किया जाता है।

झारखंड में कितने प्रकार के राशन कार्ड है?

झारखंड में तीन रंगों का राशन कार्ड जारी किया जाता है। पीला रंग का राशन कार्ड, सफेद रंग का राशन कार्ड, हरे रंग का राशन कार्ड

राशन कार्ड में PHH का क्या मतलब है?

राशन कार्ड में PHH का मतलब Priority House Hold होता हैं। यह राशन कार्ड उन परिवार के लिए जारी किया जाता है, जो राज्य सरकार के नियम शर्तों का पालन करती है। 

इसे भी पढ़े

झारखंड राशन कार्ड केवाईसी कैसे करें
झारखंड में अनुसूचित जाति (SC) की सूची
झारखंड में अन्य पिछड़ा वर्ग जाति सूची
झारखंड आरटीओ कोड लिस्ट इन हिंदी
ग्राम पंचायत मुखिया का नाम Jharkhand : सरपंच का नाम और मोबाइल नंबर पता करें
झारखंड जोहार योजना पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts

Leave a Comment