MP Ration Card Online Apply 2025 : एमपी राशन कार्ड हेतु आनलाइन आवेदन कैसे करें? 

MP Ration Card Online Apply 2025 : दोस्तों अगर भौगोलिक और जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाए तो मध्य प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की संख्या काफी ज्यादा है। इसलिए राज्य सरकार गरीबों की कल्याण के लिए नई-नई योजना चलाती रहती है, ताकि गरीब परिवार का जीवन उज्जवल हो सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश के रहने वाले जो भी गरीब परिवार है उनके लिए सरकार ने राशन कार्ड योजना शुरू किया है। राशन कार्ड बनवाकर कोई भी गरीब परिवार हर महीने मुफ्त में राशन प्राप्त कर सकता है। इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं मध्य प्रदेश राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? राशन कार्ड आवेदन करने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा, मध्य प्रदेश के कौन से परिवार राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन कर सकते हैं आदि जानकारी बताने वाला हूं।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड के प्रकार

बाकी राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में भी मुख्यतः तीन प्रकार का राशन कार्ड बनाया जाता है। अलग-अलग राशन कार्ड का अलग-अलग फायदा और बनवाने हेतु नियम और शर्ते हैं। जो कि इस प्रकार से है-

  • बीपीएल राशन कार्ड : मध्य प्रदेश में जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, उनका बीपीएल राशन कार्ड बनाया जाता है।
  • एपीएल राशन कार्ड : मध्य प्रदेश में जो परिवार गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन कर रहे हैं, उनका एपीएल राशन कार्ड बनाया जाता है।
  • अंत्योदय राशन कार्ड : मध्य प्रदेश में ऐसे गरीब परिवार जिनके पास आय का कोई निश्चित स्रोत नहीं है, जो राज्य में बेहद गरीब है। ऐसे परिवार का अंत्योदय राशन कार्ड बनाया जाता है।

एमपी राशन कार्ड बनवाने का लाभ

अगर आप मध्यप्रदेश के नागरिक हैं, आपका राशन कार्ड बना हुआ है। तो आप नीचे दिए निम्नलिखित लाभ पा सकते हैं।

  • अगर आपका राशन कार्ड बना है तो आपको हर महीने गेहूं, चावल, मिट्टी का तेल बहुत ही कम किफायती दर पर राशन दुकान से मिलेगा।
  • जिन परिवार का बीपीएल राशन कार्ड बना है, उन्हें केंद्र और राज्य की योजनाओं में विशेष लाभ दिया जाता है।
  • जिन परिवार का राशन कार्ड बना हुआ है, वे पीएम आवास तथा पीएम किसान योजना का लाभ पा सकते हैं।
  • राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज होता है, जिसका प्रयोग पहचान पत्र हेतु उपयोग कर सकते हैं।
  • राशन कार्ड होने पर बैंक खाते, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन आदि के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • राशन कार्ड होने पर खाद्य सुरक्षा, पेंशन, विवाह, राष्ट्रीय परिवार सहायता, छात्रवृत्ति, जननी सुरक्षा योजना आदि का लाभ पा सकते हैं।

एमपी राशन कार्ड बनाने के लिए दस्तावेज

  • परिवार के सभी सदस्य का पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो
  • बिजली का बिल
  • पहचान पत्र
  • वोटर आईडी
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी

एमपी राशन कार्ड के लिए पात्रता मानदंड

मध्य प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा राज्य भले ही है, मगर यहां भी बहुत से अमीर और गरीब परिवार निवास करते हैं। इसलिए उनकी आय के अनुसार राशन कार्ड के लिए कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। जो कि इस प्रकार हैं,

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे ऊपर होना चाहिए।
  • परिवार का परिवार समग्र आईडी होना चाहिए।
  • परिवार के बाकी सदस्य का सदस्य समग्र आईडी होना चाहिए।
  • परिवार के सभी सदस्य का आधार कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदक के पास मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदक के पास आय प्रमाण पत्र होना चाहिए।

समग्र बीपीएल पोर्टल पर गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों की एकीकृत सूची के संधारण के संबंध में

  • शासन द्वारा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए विभिन्न प्रकार की हितग्राहीमूलक योजनाएं यथा खाद्य सुरक्षा, पेंशन, विवाह, राष्ट्रीय परिवार सहायता, छात्रवृत्ति, जननी सुरक्षा योजना, इंदिरा आवास इत्यादि योजना विभिन्न विभागों द्वारा संचालित की जाती है।
  • शासन की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्ति को उसकी पात्रता के आधार पर समस्त योजनाओं का लाभ सुविधाजनक रूप से सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। बीपीएल परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है। इस तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए बीपीएल सूची का एकीकृत एवं प्रमाणित रूप से संधारण हेतु NIC द्वारा बीपीएल पोर्टल विकसित किया गया है। उक्त पोर्टल पर समस्त स्थानीय निकायों द्वारा विभिन्न परिवारों की सूची का संधारण किया जाता है।
  • अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी पत्र में बीपीएल परिवार की सूची को बीपीएल पोर्टल पर अपडेट रखने संबंधित लेख किया गया है। जिससे की पात्र हितग्राहियों को सुगमता से योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

MP Ration Card Online Apply 2025

  • एमपी के जो भी परिवार घर बैठे मोबाइल फोन से राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें सबसे पहले बीपीएल परिवार पंजीकरण एवं प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर जाना होगा।
  • इस पोर्टल पर आने के बाद होम पेज पर ही आपको “संपूर्ण बीपीएल परिवार के लिए ऑनलाइन आवेदन करें” का आप्शन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको अपना समग्र आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड भरकर GO पर क्लिक कर देना है।
  • आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा, यहां पर गांव मोहल्ला का नाम, जिले का नाम, मुखिया का नाम, लिंग, आयु, मोबाइल नंबर आदि जानकारी भरना होगा।
  • क्या आप बीपीएल के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो यहां पर सही टिक ✅ कर देना है।
  • अब आपके सामने नया फार्म खुल जाएगा, इसमें सभी जानकारी सही सही भरना है। इसके बाद पेज पर ही नीचे “बीपीएल आवेदन करें” पर क्लिक कर देना है।
  • क्लिक करते ही आपका एमपी राशन कार्ड आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

मध्य प्रदेश राशन कार्ड आफलाइन आवेदन प्रक्रिया

अगर आप मध्यप्रदेश के निवासी हैं, और आपको आनलाइन आवेदन प्रक्रिया पता नहीं है। तो आप आफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निम्न स्टेप का पालन करें-

  • सबसे पहले आपको लोक सेवा केंद्र या अपने ब्लाक से राशन कार्ड आवेदन फार्म लेना होगा।
  • आवेदन फार्म में जो भी जानकारी बताया गया है उसे सही-सही भरना है।
  • इसके बाद आवेदन फार्म के साथ सभी डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी संलग्न कर देना है।
  • अब इस आवेदन पत्र को ले जाकर रसद एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय में ले जाकर जमा कर देना है।
  • इसके बाद अधिकारी द्वारा आपके आवेदन फार्म की जांच की जाती है। सभी जानकारी सही पाए जाने पर आपका एमपी राशन कार्ड बना दिया जाएगा।

FAQs

एमपी में प्रति व्यक्ति राशन कितना हैं? 

मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति को हर महीने 5 किलो राशन वितरण किया जाता है।

BPL राशन कार्ड के लिए आय कितनी होनी चाहिए?

यदि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की वार्षिक आय 24000 रू है, तो बीपीएल राशन कार्ड बन जाएगा।

BPL का पूरा नाम क्या है?

BPL Ka Full Form in Hindi – Below Poverty Line यानि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार 

इसे भी पढ़ें

एमपी राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें
लाड़ली लक्ष्मी योजना में नाम कैसे देखें? : लाभार्थी को मिलेगा 1 लाख 43 हजार रुपए
MP लाडली बहना योजना सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें
एमपी राशन कार्ड लिस्ट में नाम कैसे देखें
एमपी वाहन रजिस्ट्रेशन डिटेल्स कैसे निकालें? घर बैठे
MP ज़मीन का पुराना रिकार्ड कैसे निकालें? : जमीन किसके नाम पर थीं

Author

  • Ajay Kumar Gupta

    इस लेख को अजय कुमार गुप्ता ने लिखा है। जो cgvyapam.co.in में मुख्य संपादक के रुप में कार्यरत हैं। अजय गुप्ता ने हिंदी विषय से B.A. और M.A. किए है। इसके बाद लेखन क्षेत्र में अपना कैरियर बनाया। लेखन क्षेत्र में इनके पास 5 साल का अनुभव है।

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment