PNB Bank KYC Form Kaise Bhare : दोस्तों बाकी बैंकों की तरह पंजाब नेशनल बैंक भी अपने कस्टमर की सही पहचान करने के लिए केवाईसी अपडेट लाती रहती है। इसके लिए आपको बैंक ब्रांच में जाकर केवाईसी फॉर्म भरना पड़ता है। लेकिन बहुत से लोगों को पंजाब नेशनल बैंक का केवाईसी फॉर्म भरने का सही तरीका पता नहीं होता जिसके कारण उनका फार्म रिजेक्ट हो जाता है।
आज के आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि पीएनबी बैंक का केवाईसी फॉर्म कैसे भरें? केवाईसी फॉर्म के साथ क्या-क्या डॉक्युमेंट लगाना चाहिए? पीएनबी बैंक केवाईसी फॉर्म भरते समय ध्यान देने वाली बातें आदि जानकारी इस आर्टिकल में विस्तार से बताया गया है।
पीएनबी बैंक केवाईसी फॉर्म क्या है?
आज के समय में जिस प्रकार से ऑनलाइन फ्रॉड हो रहा है उसे देखते हुए बाकी बैंकों की तरह पीएनबी बैंक भी केवाईसी करना अनिवार्य कर दिया है। यानि अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर है तो समय समय पर आपको केवाईसी करना पड़ेगा। KYC का मतलब Know your Customer होता है अर्थात अपने ग्राहक की पहचान करना है।
जब बैंक को लगता है कि आपके बैंक अकाउंट से संदिग्ध तरीके से कुछ ज्यादा ही लेनदेन हो रहा है तो बैंक आपके लेनदेन सेवाओं को रोक देता है और आपकों KYC करने के लिए बोलता है। केवाईसी करने के लिए आपको बैंक ब्रांच में जाकर पीएनबी केवाईसी फॉर्म भरकर तथा उसके साथ दस्तावेज की फोटोकॉपी संलग्न करके बैंक कर्मचारियों के पास जमा करना पड़ता है। दस्तावेजों के आधार पर बैंक आपकी पहचान करता है तत्पश्चात अकाउंट लेन-देन सक्रिय कर देता है।
PNB Bank KYC Form Kaise Bhare.
पंजाब नेशनल बैंक का केवाईसी फॉर्म आप बैंक ब्रांच से प्राप्त कर सकते हैं। या Punjab National Bank KYC Form Online Download पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। पीएनबी बैंक का केवाईसी फॉर्म भरने का तरीका नीचे स्टेप बाय स्टेप बताया गया है।
- Branch Name & Sol ID
- Date : यहां पर आज की तारीख डालें जिस दिन फार्म जमा करना होगा।
- First Name : यहां पर अपने नाम का फर्स्ट नाम लिखें। जैसे – आपका नाम हैं – अजय कुमार गुप्ता तो यहां पर बस अजय लिखना है।
- Middle Name : यहां पर नाम का मध्य नाम भरना है। जैसे – अजय कुमार गुप्ता तो यहां पर कुमार लिखना है।
- Last Name : यहां पर नाम का अन्तिम नाम भरना है। जैसे – अजय कुमार गुप्ता तो यहां पर गुप्ता भरना है।
- Customer I’d : यहां पर अपना कस्टमर आईडी भरें, जो कि बैंक पासबुक पर मिल जाएगा।
- A/C Number : यहां पर अपना बैंक अकाउंट नंबर भरें, जो कि पासबुक पर दिया गया है।
- Photo : यहां पर अपना पासपोर्ट साइज फोटो चिपका दें।
- Specimen Signatures or thumb impression : यहां पर दोनो बाक्स में ही अपना हस्ताक्षर करना है। जैसा बैंक में हस्ताक्षर करते हैं।
- Personal Information
- Gender : यहां पर जेंडर भरें। आप पुरूष हैं या महिला
- DOB : यहां पर जन्मतिथि लिखें, जैसे आधार कार्ड पर हैं।
- Father Name : यहां पर अपने पिता का नाम लिखें।
- Mother Name : यहां पर अपनी माता का नाम लिखें।
- Residential Status : यहां पर INDIVIDUAL भरना है।
- PAN Number/Form 60 : यहां पर पैन कार्ड नंबर डाले, अगर पैन कार्ड नहीं है तो Form 60 भरना है।
- Profession/Activity : आप क्या काम करते हैं उसकी जानकारी है।
- Annual Income : साल का कितना कमाते हैं, उसकी जानकारी भरें।
- Identify/Address Details :
- OVD Type : एड्रेस प्रूफ के लिए जो आईडी लगाना चाहते हैं, उसका नाम लिखें। जैसे – आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली बिल आदि।
- OVD Number : उस आईडी कार्ड का नंबर लिखें
- OVD Issue date : वह आईडी कार्ड कब जारी हुआ था।
- OVD Expired date : उस आईडी की अवधि कब समाप्त होगी, उसकी जानकारी भरें।
- Signature of the Customer : यहां पर अपना हस्ताक्षर करें।
- Contact Number : यहां पर अपना मोबाइल नंबर लिखे।
- Email ID : यहां पर अपना ईमेल अड्रेस डालें।
- अब केवाईसी फॉर्म के साथ डाक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी लगाकर बैंक कर्मचारी के पास जमा कर देना है। बैंक कर्मचारी 1 से दो दिन के अंदर केवाईसी कर देता है।
नोट : यहां पर जो भी जानकारी बताया गया है ठीक वैसे ही पीएनबी केवाईसी फॉर्म भरना है। तथा ध्यान दें “For office use only” इसके नीचे आपको कुछ भी नहीं भरना है। क्यों कि इसे बैंक द्वारा भरा जाता है।
पीएनबी केवाईसी फॉर्म के साथ लगने वाला दस्तावेज
जब भी आप बैंक जाकर केवाईसी फॉर्म भरते हैं, तो उसके साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करना पड़ता है। जैसे –
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
पंजाब नेशनल बैंक केवाईसी फॉर्म भरते समय ध्यान दें?
- पीएनबी बैंक का केवाईसी फॉर्म हमेशा अंग्रेजी भाषा में होता है, इसलिए इसे अंग्रेजी भाषा में करें।
- केवाईसी फॉर्म में जो भी जानकारी भरते हैं, उसे हमेशा कैपिटल लेटर में भरना चाहिए।
- केवाईसी फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरना चाहिए।
- केवाईसी फॉर्म को भरते समय हमेशा एक कलर पेन का उपयोग करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें