Union Bank KYC Form Kaise Bhare : दोस्तों अगर आप यूनियन बैंक के कस्टमर है, तो कभी न कभी आपको केवाईसी फॉर्म अवश्य भरना पड़ेगा। सभी बैंकों की तरह यूनियन बैंक भी अपने कस्टमर की पहचान करने के लिए केवाईसी करवाती है। और जब तक आप केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं करती है तब तक आपके बैंक अकाउंट पर लेन-देन की सुविधा पर रोक लगा दिया जाता है।
यूनियन बैंक केवाईसी फॉर्म भरने के लिए आपको अपने यूनियन बैंक ब्रांच में जाना पड़ता है। वहां पर बैंक कर्मचारी से केवाईसी फार्म लेकर उसे भरकर उसके साथ दस्तावेज की फोटोकॉपी अपलोड करके जमा करना पड़ता है। मगर ज्यादातर लोगों को केवाईसी फॉर्म भरने की जानकारी नहीं होती है। इसलिए आज के आर्टिकल में मैं आपको यूनियन बैंक केवाईसी फॉर्म भरने का तरीका बताने वाला हूं।
यूनियन बैंक केवाईसी फार्म भरने का सही तरीका
- अगर आप केवाईसी फॉर्म भरते हैं तो आपको सही तरीके से भरना चाहिए। नहीं तो आपका फार्म रिजेक्ट हो जाएगा।
- हमेशा केवाईसी फॉर्म को काला या नीले पेन से भरना चाहिए। यानि एक ही कलर के पेन से फार्म भरें।
- अगर फार्म English में है तो उसे English भाषा में भरना चाहिए। और अगर फार्म हिंद भाषा में है तो उसे हिंदी भाषा में ही भरें।
- अगर अंग्रेजी भाषा में फार्म भरते हैं तो आपको हमेशा कैपिटल लेटर में भरना चाहिए।
- केवाईसी फॉर्म में सभी जानकारी अच्छे से पढ़कर सही सही भरना चाहिए। जैसे –
- अपना नाम और पता
- कस्टमर आईडी और बैंक अकाउंट नंबर
- मोबाइल नंबर
- ई-मेल आईडी
- पिता का नाम तथा माता का नाम
- जन्मतिथि और पैन कार्ड नंबर
- प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी
- आय प्रमाण पत्र
- अपना सिग्नेचर और फोटो
- ज्यादातर कोशिश करें कही भी गलत न लिखें, अगर गलती हो गया है तो वहां पर सफेदी लगाकर फिर से लिख देना चाहिए।
- केवाईसी फॉर्म भरने के बाद उसके साथ दस्तावेज की फोटोकॉपी लगाकर उसे बैंक कर्मचारी के पास जमा कर देना चाहिए।
यूनियन बैंक केवाईसी क्या है?
केवाईसी (KYC) का मतलब होता है Know Your Customer मतलब अपने ग्राहक को जानना। अगर आपका यूनियन बैंक में अकाउंट खुला हुआ है तो बैंक केवाईसी के माध्यम से अपने ग्राहकों को जानने की कोशिश करता है। जब बैंक को कोई संदिग्ध लगता है तब वह आपका अकाउंट होल्ड कर देता है यानि तब आप लेन-देन नहीं कर सकते हैं।
अब आपको बैक केवाईसी करने के लिए बोला जाता है। इसके लिए यूनियन बैंक जाकर केवाईसी फॉर्म भरकर उसके साथ डाक्यूमेंट्स जमा करना पड़ता है। तब बैंक डाक्यूमेंट्स के आधार पर आपका तथा आपके बैंक अकाउंट का वेरिफाई करना है और आपका अकाउंट चालू कर देता है।
Union Bank KYC Form Kaise Bhare Hindi.
आप चाहें तो अपने बैंक ब्रांच में जाकर यूनियन बैंक का केवाईसी फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं या Union Bank KYC Form Download पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। जो कि इस प्रकार से दिखाई देगा, इसमें निम्न जानकारी भरना है।

- Name : यहां पर अपना नाम लिखें जैसा कि बैंक पासबुक में लिखा गया है।
- Address : यहां पर अपना पूरा पता लिखें।
- Customer id : यहां पर अपना कस्टमर आईडी लिखें, जो
- Account No : यहां पर अपना अकाउंट नंबर भरना है।
- There is no Change in my current Address : क्या आप अपना एड्रेस बदलना चाहते हैं।
- My mailing Address is to be changed as under : अगर आप अपना एड्रेस बदलना नहीं चाहते हैं, तो इस बाक्स में टिक ✅ करें।
- Flat No/Bldg/Soc : ——-
- Road Name : ———
- Land mark : ———–
- City : ———
- State : ———
- PIN : ——–
- Mobile No : यहां पर अपना मोबाइल नंबर भरें।
- Tel Office : यहां पर आफिस का टेलीफोन नंबर भरें।
- Residence : ———
- Email ID : यहां पर अपना ईमेल आईडी भरना है।
- Father Name : यहां पर अपने पिता का नाम भरना है।
- Mother Name : यहां पर अपनी माता का नाम भरना है।
- Date of Birth (DDMMYYYY) : यहां पर अपना जन्मतिथि भरें, जो आधार कार्ड पर हैं।
- PAN NO. : यहां पर पेन कार्ड नंबर भरना है।
- Form 60/61 : अगर पेन कार्ड नहीं है, तो Form 60/61 भरना है।
- Proof of documents submitted : जो भी दस्तावेज जमा करेंगे, उसे यहां पर लिखें। जैसे – आधार कार्ड, पेन कार्ड
- Country of Residence : यहां पर India लिखना है।
- Occupation of Individual Be specific : आप क्या काम करते हैं उसे लिखें। जैसे – कृषि, बिजनेस, नौकरी
- Constitution : ——–
- Annual Income : साल का कितना कमाते हैं, उसे भरना है।
- Major source of Income : आपके कमाई का मुख्य स्रोत क्या है, उसे लिखें।
- Foreign Inward Remittance Expected – Y/N : ——
- If yes, Country of Remittance : ———-
- Nature of Activity : ———-
- To be scanned and uploaded in Finacle
- Account No : यहां पर अपना यूनियन बैंक का अकाउंट नंबर भरें
- Date : यहां पर आज की तारीख लिखें।
- Signature (as per Bank record) : यहां पर अपना हस्ताक्षर करें, जिस प्रकार से बैंक में करते हैं।
- Photo : यहां पर अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो चिपका देना है।
नोट : यूनियन बैंक का केवाईसी फॉर्म भरने के बाद इसके साथ डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी लगाकर बैंक कर्मचारी के पास जमा कर देना है। जमा करने के कुछ घंटे बाद या एक दिन बाद केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
केवाईसी फॉर्म भरने के लिए डाक्यूमेंट्स
अगर आप यूनियन बैंक का केवाईसी फॉर्म भरते हैं, तो केवाईसी फॉर्म के साथ निम्नलिखित दस्तावेज की फोटो कॉपी संलग्न करना पड़ता है।
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
- पैन कार्ड (PAN Card)
- ईमेल आईडी (Email ID)
- बैंक पासबुक (Bank Passbook)
- मोबाइल नंबर (Mobile Number)
निष्कर्ष
दोस्तों इस लेख में हमने यूनियन बैंक का केवाईसी फॉर्म भरने का तरीका बताया हुआ है, फॉर्म भरते समय क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए, केवाईसी फॉर्म के साथ क्या-क्या डॉक्यूमेंट संलग्न करना चाहिए, केवाईसी कितने दिन में हो जाती है आदि जानकारी बताया है। इस लेख से संबंधित अगर आपका कोई सवाल है तो कमेंट करके पूछ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें